बासी रोटी खाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है: डायटीशियन
डायटीशियन सोनिया नारंग ने एक इंटरव्यू में बताया है कि बासी रोटी खाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है और यह आंतों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि शीतला अष्टमी पर बासी रोटी खायी जाती है जिसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। बकौल डायटीशियन, बासी रोटी में प्रतिरोधी स्टार्च होता है।