बॉस के डांटने के बाद चीन में युवती ने खाना-पीना और हिलना-डुलना किया बंद

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने स्थानीय रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया है कि हेनान में बॉस द्वारा डांटे जाने के बाद एक युवती ने खाना-पीना, बात करना और हिलना-डुलना बंद कर दिया है। डॉक्टर ने युवती को 'वुडन फिगर' करार दिया। बकौल रिपोर्ट, सिर के नीचे से तकिया हटा देने पर युवती का सिर हवा में ही रहता है।

Load More