बिस्तर पर फोन चलाना नींद के लिए दिनभर फोन चलाने से अधिक घातक है: स्टडी
जामा पेडियाट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित एक हालिया स्टडी के मुताबिक, बिस्तर पर फोन चलाना (खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग) नींद के लिए दिनभर फोन चलाने से अधिक घातक है। बकौल स्टडी, बिस्तर पर जाने से दो घंटे पहले तक फोन चलाने से युवाओं की नींद पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता है। यह स्टडी 11-14 साल के बच्चों पर की गई थी।