बॉस ने गिटार बजाने वाले को जॉब पर नहीं रखने दिया, कहा- काम कब करेगा: गूगल के पूर्व MD
गूगल के पूर्व एमडी और टैटलर एशिया के वर्तमान सीओओ परमिंदर सिंह ने बताया है कि भारत में एक बार उनके बॉस ने उन्हें एक काबिल मार्केटिंग उम्मीदवार को नौकरी पर रखने नहीं दिया क्योंकि वह मैराथन दौड़ता और गिटार बजाता था। उन्होंने कहा, "बॉस ने कहा था कि 'अगर यह आदमी ये सब करता है तो काम कब करेगा?'।"