बीसीसीआई को उम्मीद थी कि सीटी 2025 के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे रोहित शर्मा: रिपोर्ट
बीसीसीआई के एक सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया है कि बीसीसीआई में बहुत से लोगों को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि, उनके 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर स्थिति फिलहाल साफ नहीं है। रोहित ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।