बीसीसीआई को बुमराह को आईपीएल 2025 में खेलने से रोकना चाहिए था: वेंगसरकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर के मुताबिक, भारत-इंग्लैंड सीरीज़ की अहमियत और उनकी फिटनेस को देखते हुए बीसीसीआई को तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आईपीएल-2025 में खेलने से रोकना चाहिए था। उन्होंने कहा, "मैं मुख्य चयनकर्ता होता तो मुकेश अंबानी (मुंबई इंडियंस के मालिक) और बुमराह को समझाता कि उनका इंग्लैंड सीरीज़ के लिए आईपीएल से बाहर रहना ज़रूरी है।"