बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किस क्रिकेटर को मिलेगी कितनी सैलरी?
बीसीसीआई की 2024-25 की सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची में ₹7 करोड़ वाले ग्रेड A+ में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत 4 खिलाड़ी हैं। ₹5 करोड़ वाले ग्रेड A में ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या समेत 6 खिलाड़ी हैं जबकि ₹3 करोड़ वाले ग्रेड B में सूर्यकुमार यादव समेत 5 खिलाड़ी और ₹2 करोड़ वाले ग्रेड C में 19 खिलाड़ी हैं।