बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के लिए शुरु की पुरस्कार राशि
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि बोर्ड महिला और जूनियर क्रिकेट के सभी घरेलू टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि शुरू कर रहा है। उन्होंने बताया, "इसके अतिरिक्त सीनियर पुरुष विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए भी पुरस्कार राशि दी जाएगी।"