बीसीसीआई ने बॉलिंग व फील्डिंग कोच के लिए गौतम गंभीर की पसंद को ठुकराया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर विनय कुमार को गेंदबाज़ी कोच बनाना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई ने प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स को फील्डिंग कोच बनाने में रुचि दिखाई थी लेकिन बीसीसीआई सपोर्ट स्टाफ में किसी विदेशी को नहीं लेना चाहता।