रावण की जन्मस्थली माना जाता है यूपी का यह गांव, दशहरे पर नहीं होता दहन
टीवी9 के अनुसार, स्थानीय मान्यता के मुताबिक ग्रेटर नोएडा (यूपी) के बिसरख गांव को रावण की जन्मस्थली माना गया है। सचिन भाटी नामक शख्स ने बताया कि ग्रामीण रावण को अपना पूर्वज मानते हैं इसलिए दशहरे पर 'रावण दहन' की परंपरा नहीं है। महंत के अनुसार, दशहरे पर रावण की प्रतिमा को फूलों से सजाकर हवन और भव्य आरती की जाती है।