बेहूदा, मेरी बेटी बस 2 साल की है: जेनिफर के बयान 'वह भी बच्चे पैदा कर सके' पर वेंस
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने ऐक्ट्रेस जेनिफर ऐनिस्टन द्वारा दिए गए 'आपकी बेटी बच्चे पैदा कर सके' बयान को बेहूदा बताया है। जेडी वेंस ने कहा, "मेरी बेटी सिर्फ 2 साल की है। अगर उसे फर्टिलिटी को लेकर कुछ दिक्कत होगी तो मैं उसकी हरसंभव मदद करूंगा।"