राज्य सभा के लिए वोटिंग करने सोमवार को बिहार की बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने स्पष्ट कह दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "नीतीश (कुमार) नहीं रहेंगे तो हम अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे...बाल बच्चे लड़ेंगे।" गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य सभा चुनाव लड़ रहे हैं।