बिहारी इतना आगे है तो बिहार इतना पीछे क्यों?: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है, "बिहारी इतना आगे है तो बिहार इतना पीछे क्यों? हमें इस सवाल का जवाब खोजने की ज़रूरत है।" चिराग ने बिहार सरकार से राज्य में अपराध और पुल गिरने के मामलों में कार्रवाई करने की मांग भी की है। बकौल चिराग, पिछले कुछ दिनों में बिहार में 15 पुल गिरना गंभीर मुद्दा है।