बिहार में खेत में बिछाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर दंपति समेत 3 लोगों की हुई मौत
सीतामढ़ी (बिहार) में शनिवार तड़के जंगली सूअरों से धान की फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया। एक शख्स अपनी भैंस को ढूढ़ने खेत की ओर गया था जहां अन्य 2 लोग भी तार की चपेट में आ गए।