बिहार CM के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले हेलीपैड में घुसा बैल, निकालने में पुलिस के छूटे पसीने
बेगूसराय (बिहार) में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। बियाडा कैंपस में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने से कुछ देर पहले दर्जनों सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में एक बैल हेलीपैड के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया। बैल को बाहर निकालने में अधिकारियों-पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए जिसका वीडियो सामने आया है।