बिहार CM ने पेंशन बढ़ाने के बाद पहली बार लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1227 करोड़
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खातों में ₹1227.27 करोड़ डीबीटी के ज़रिए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने पेंशन बढ़ाने के बाद पहली बार बढ़ी हुई धनराशि ट्रांसफर की है। बकौल मुख्यमंत्री, अब प्रदेश के बुज़ुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को प्रतिमाह 10 तारीख को ₹400 की जगह ₹1,100 मिलेेंगे।