बिहार MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में एडमिट
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी व सीटिंग एमएलसी नीरज कुमार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हृदय संबंधी समस्या के चलते उन्हें एडमिट किया गया है। गौरतलब है, मोकामा से जेडीयू विधायक-बाहुबली अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में नीरज का विरोध कर रहे हैं।