बिहार के 13 ज़िलों में बाढ़ को लेकर जारी किया गया अलर्ट
आईएमडी ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर ज़िले में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नेपाल में जारी भारी बारिश से अगले 24 घंटे के दौरान गंडक, कोशी, महानंदा समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।