बिहार की 2 लड़कियों ने घर से भागकर की शादी, ढूंढकर लाए परिजन तो बोलीं- हम साथ ही रहेंगे
आरा (बिहार) की 2 लड़कियों ने भागकर आपस में शादी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, एक ही मोहल्ले में रहने वाली दोनों लड़कियों का 3 साल से अफेयर था और वे भागकर दिल्ली चली गईं। घरवाले ढूंढकर लाए तो पुलिस ने उनकी काउंसलिंग करवाकर परिजनों को वापस सौंप दिया लेकिन वे अलग-अलग नहीं, साथ रहने की ज़िद कर रही हैं।