बिहार के 5 DSP बनाए गए IPS अफसर, 58 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
बिहार के 5 पुलिस अधिकारी (डीएसपी) आईपीएस अफसर के पद पर प्रोन्नत किए गए हैं। इनमें रवीश कुमार, अंजनी कुमार, राजेश कुमार, रामानंद कुमार कौशल और संजय कुमार शामिल हैं। 1-वर्ष के लिए पदाधिकारी ट्रेनिंग पर रहेंगे। इससे पहले, 24 दिसंबर को भी बिहार के आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली थी। वहीं, 58 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला भी किया गया।