बिहार के 7 ज़िलों में बनेंगे आयुष अस्पताल, एक होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की होगी स्थापना
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने घोषणा की है कि गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, गया और मोतिहारी में 50 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों का निर्माण कराया जाएगा। दक्षिण बिहार में एक होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में 35,383 पदों पर नियुक्ति को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है।