बिहार के CM नीतीश कुमार का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है: प्रशांत किशोर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में आईएएस अफसर के सिर पर पौधे का गमला रखे जाने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें (नीतीश) अपने मंत्रिपरिषद के साथियों का नाम तक याद नहीं है...बीजेपी वाले उन्हें बिहार की जनता पर थोप रहे हैं।"