बिहार के अस्पताल में बिजली कटने पर मोबाइल की फ्लैश लाइट में कराई गई 2 महिलाओं की डिलीवरी

वैशाली (बिहार) के सहदेई सीएचसी में बिजली कटने पर मोबाइल की फ्लैश लाइट में 2 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बिजली कटने पर जेनरेटर नहीं चल पाया और आशा कार्यकर्ता ने बताया कि अस्पताल में पानी नहीं था। इसी महीने 6 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल को अपग्रेड किया गया था।

Load More