बिहार का इंजीनियर नौकरी छोड़कर पत्नी के करियर के लिए बना हाउस हस्बैंड, वायरल हुई स्टोरी
बिहार के इंजीनियर अमित दुबे अपनी पत्नी के करियर के लिए नौकरी छोड़कर हाउस हस्बैंड बन गए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने घर की ज़िम्मेदारी उठाई ताकि मेरी पत्नी आज़ादी से अपने सपने पूरे कर सके।" बकौल दुबे, लगातार तबीयत बिगड़ने पर जब उनकी पत्नी को घर या नौकरी में से चुनाव करना था तब वह हाउस हस्बैंड बन गए थे।