बिहार के औरंगाबाद में नहर में गिरी तेज़ रफ्तार कार, 5 लोगों की हुई मौत
औरंगाबाद (बिहार) में मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार कार नहर में गिर गई और इस हादसे में डूबने से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की उम्र 16-वर्ष जबकि अन्य की 35-40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी मृतक पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे रोहतास से लौट रहे थे।