बिहार के कई ज़िलों में आज भारी वर्षा की संभावना, अलर्ट जारी

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और शिवहर में आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में आज तेज़ हवाएं चलेंगी।

Load More