बिहार के कई ज़िलों में प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें की गईं जारी; पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद बिहार के भी कई ज़िलों में छात्रों-युवकों ने प्रदर्शन किया। कई ज़िलों की पुलिस ने 'उपद्रवियों' की तस्वीरें जारी की हैं। वहीं, मुज़फ्फरपुर पुलिस ने तस्वीरें जारी कर पहचान बताने वाले को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, 24-जुलाई से अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी।