बिहार के ककोलत वॉटरफॉल में 4 दिनों में दूसरी बार आई बाढ़, सामने आया वीडियो
नवादा (बिहार) में भारी बारिश के बीच ज़िले में गोविंदपुर पहाड़ियों में स्थित ककोलत वॉटरफॉल में बुधवार को बाढ़ आ गई और इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ज़िला वन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि वॉटरफॉल में 4 दिनों में दूसरी बार बाढ़ आई है। हालांकि, इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।