बिहार के कटिहार में गंगा नदी में पलटी 12 लोगों से भरी नाव, कई लोग लापता
कटिहार (बिहार) में रविवार सुबह लोगों से ओवरलोड एक नाव गंगा नदी में पलट गई जिसके बाद कुछ लोग तैरकर नदी से बाहर निकल गए जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। बचकर आए एक किसान ने बताया, "नाव में बच्चों व महिलाओं समेत 12-13 लोग थे। नाव में छेद था जिससे नाव में धीरे-धीरे पानी भर गया।"