बिहार के गया में 13 वर्षीय किशोरी को घर से उठाकर ले गए बदमाश, 4 दिन तक किया रेप
गया (बिहार) में 13-वर्षीय किशोरी को उसके घर से उठा ले जाने व 4 दिन तक उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने किशोरी को पुलिस के पास न जाने की धमकी देकर छोड़ दिया था। 2 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है जिनमें से 1 आरोपी गिरफ्तार हो गया है।