बिहार के गया में गिरा पुल, राज्य में 4 हफ्तों में ऐसी 14वीं घटना

गया (बिहार) में सोमवार को एक पुल गिर गया और यह राज्य में 4 हफ्तों के भीतर ऐसी 14वीं घटना है। पीटीआई-भाषा के मुताबिक, यह पुल गुलसकरी नदी पर बना हुआ था व भगवती गांव और शर्मा गांव को आपस में जोड़ता था। एक स्थानीय शख्स के मुताबिक, वर्ष 2000 में लालू यादव के कार्यकाल में इसका निर्माण हुआ था।

Load More