बिहार के जिस मंदिर में गए थे कन्हैया कुमार, उसका गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण; सामने आया वीडियो
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा के दौरान मंगलवार को सहरसा (बिहार) के बनगांव के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नुक्कड़ सभा आयोजित की थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गंगाजल से मंदिर का शुद्धिकरण किया है। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग मंदिर प्रांगण को धोते हुए नज़र आ रहे हैं।