बिहार के डॉक्टर को रूस की युवती से हुआ प्यार, दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
कटिहार (बिहार) के रहने वाले डॉक्टर अनुभव शाश्वत ने हाल ही में रूस की युवती अनस्तासिया से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। अनुभव ने बताया कि 2017 में वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे जहां 2020 में उनकी दोस्ती अनस्तासिया से हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।