बिहार के डिप्टी CM सिन्हा के हैं दो वोटर कार्ड, दोनों में उम्र भी अलग; तेजस्वी ने दिखाए सबूत
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लेकर कहा है कि उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं जिनमें से एक में उनकी उम्र 57 व अन्य में 60 दर्ज है। बकौल तेजस्वी, उनका नाम लखीसराय व पटना के वोटर लिस्ट में है। उन्होंने इससे जुड़े स्क्रीनशॉट X पर शेयर कर लिखा, "क्या यह फर्ज़ीवाड़ा...नहीं है?"