बिहार की तो बहुत बड़ी मुक्ति हो गई: नीतीश के बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ लेने पर मीरा कुमार
नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बहुत मामूली घटना है...बहुत से लोग लेते हैं शपथ, इसमें क्या कहें हम?" 'नीतीश बिहार छोड़कर दिल्ली में रहेंगे' पूछे जाने पर मीरा ने कहा, "बिहार की तो बहुत बड़ी मुक्ति हो गई।"