बिहार के तीन सगे भाई-बहनों ने किया कमाल, एक साथ पास की NEET की परीक्षा
NEET-UG 2026 परीक्षा में सहरसा (बिहार) के तीन सगे भाई-बहनों ने एकसाथ सफलता हासिल की है। रजनीश, प्रह्लाद और साक्षी कुमारी के पिता रोहित आनंद किराना दुकानदार हैं। तीनों भाई-बहनों ने क्रमश: 633, 565 और 601 अंक हासिल किए हैं। मां ने बच्चों की सफलता पर कहा कि उनको विश्वास था कि मेहनत एक दिन ज़रूर रंग लाएगी।