बिहार के तनिष्क शोरूम में ₹10 करोड़ के गहने लूटने के बाद मनाली में छुट्टियां मनाने गए थे लुटेरे

'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, एडीजी कृष्णन कुंदन ने बताया है कि आरा (बिहार) के तनिष्क शोरूम से ₹10 करोड़ के गहने लूटने के बाद कुछ लुटेरे छुट्टियां मनाने मनाली (हिमाचल प्रदेश) गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, लूटकांड की साज़िश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद बक्सर के अपराधी शेरू सिंह और वैशाली के प्रिंस ने रची थी।

Load More