बिहार के दरभंगा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हथियार छीनने की भी हुई कोशिश

दरभंगा (बिहार) में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और उन पर लाठी-डंडे चलाए व पथराव किया। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिसकर्मियों के हथियार भी छीनने की कोशिश की गई और हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस दहेज उत्पीड़न के केस में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी।

Load More