बिहार के दरभंगा में मुहर्रम के जुलूस में फहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, केस दर्ज
दरभंगा (बिहार) में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो 8 जुलाई का है व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, दो नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।