बिहार के नामी बिज़नेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था कत्ल
पटना (बिहार) में अपराधियों ने शुक्रवार देर रात एक नामचीन कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हेल्थकेयर बिज़नेस से जुड़े और राजेंद्र नगर मगध अस्पताल के मालिक खेमका की हत्या उनके अपार्टमेंट के नज़दीक हुई। गौरतलब है, 6 साल पहले खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।