बिहार के नालंदा में घर में मिले महिला व उसके 2 बच्चों के शव, पति फरार
नालंदा (बिहार) के एक घर में रविवार सुबह एक महिला, उसके 10-वर्षीय बेटे और 12-वर्षीय बेटी के शव मिले। पुलिस के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि महिला ने ही बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, परिवार ने महिला के फरार पति पर तीनों की हत्या का आरोप लगाया है।