बिहार की नई वर्ल्ड क्लास खेल अकादमी का वीडियो हुआ वायरल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजगीर में नई राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वर्ल्ड क्लास कॉम्प्लेक्स में ऐथलेटिक्स ट्रैक व स्विमिंग पूल के अलावा हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, बैडमिंटन, तीरंदाज़ी व शूटिंग आदि खेलों के इनडोर-आउटडोर मैदान बनाए गए हैं।