बिहार सरकार ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का प्रभार दिया है। आलोक फिलहाल राज्य में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक हैं। गौरतलब है कि आलोक इस पद पर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी की जगह लेंगे जिन्हें हाल ही में सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।