1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह देश के कोयला सचिव थे और केंद्र ने बिहार सरकार के अनुरोध पर शुक्रवार को उन्हें अपने होम कैडर बिहार में वापस लौटने की अनुमति दी। गौरतलब है कि वह मुख्य सचिव के पद पर ब्रजेश मेहरोत्रा की जगह लेंगे।