बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का हुआ निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रताप सिंह (आरएन सिंह) का पटना के एक निजी अस्पताल में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह खगड़िया के परबत्ता विधानसभा से 5 बार विधायक चुने गए थे। उनके बड़े बेटे राजीव कुमार एमएलसी व छोटे बेटे डॉ संजीव कुमार परबत्ता विधानसभा के वर्त्तमान विधायक हैं।