बिहार के पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार में सलामी देते समय सिपाही की राइफल से नहीं चली गोली
बेगूसराय में बिहार के पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के अंतिम संस्कार में सलामी देते समय एक सिपाही की राइफल से गोली नहीं चल पाई जिसका वीडियो सामने आया है। यह घटना 13 नवंबर की है और फायरिंग से पहले भी एक सिपाही की राइफल लोडिंग के समय फंस गई थी। इसके बाद अन्य जवानों ने सलामी प्रक्रिया को पूरा किया।