बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम को ज़मीन कब्ज़े के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार के बक्सर में पुलिस ने पूर्व मंत्री छेदी राम और कुछ अन्य लोगों को ज़मीन कब्ज़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छेदी राम अपने साथियों संग एक शख्स के कहने पर गांव में विवादित ज़मीन पर कब्ज़ा करने पहुंचे थे। पुलिस ने छेदी की गाड़ी से राइफल और कई कारतूस बरामद किए हैं।