बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, पटना नगर निगम ने जुटाए ₹200 करोड़
पटना नगर निगम द्वारा हाल ही में म्युनिसिपल बॉन्ड जारी कर ₹200 करोड़ जुटाए गए थे और बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की लिस्टिंग NSE में भी हो गई है। बॉन्ड पर सालाना 9.20% ब्याज मिलेगा। जब आप म्युनिसिपल बॉन्ड खरीदते हैं तो इसका मतलब है कि आप नगर निगम को निश्चित अवधि के लिए पैसा उधार दे रहे हैं।