बिहार की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को UGC से मिली मान्यता
यूजीसी ने राजगीर स्थित बिहार की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मान्यता दे दी है। मान्यता मिलने के बाद यूनिवर्सिटी को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने का अधिकार मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया था और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिशिर सिन्हा को यहां का पहला कुलपति बनाया गया है।