बिहार के बांका में कार ने श्रद्धालुओं के समूह को रौंदा, 6 की मौत व दर्जनभर लोग हुए घायल
बांका (बिहार) में शुक्रवार रात जत्था बनाकर ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं के समूह को एक तेज़ रफ्तार कार ने रौंद दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं, इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।